भारत-pak मैच में फिर दिखी 'नो हैंडशेक' पॉलिसी, हरमन ने नहीं मिलाया हाथ
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में एक बार फिर 'नो हैंडशेक' पॉलिसी चर्चा का विषय बन गई. टॉस
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में एक बार फिर 'नो हैंडशेक' पॉलिसी चर्चा का विषय बन गई. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जहां मैदान पर रोमांच देखने को मिलता है, वहीं इस बार मैच शुरू होने से पहले ही एक पुराने विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं.
