खंभे से बांधा, सरिये से दागा... पति की हैवानियत, जंजीर लटकाए थाने पहुंची पत्नी
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि पति ने
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि पति ने मारपीट करने के बाद उसके गले में लोहे की जंजीर डालकर खंभे से बांध दिया और गर्म सरिए से शरीर को दाग दिया. करीब 24 घंटे बाद उसने ताला तोड़कर खुद को मुक्त कराया और छह किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है.
