10 राज्यों के 24 शहरों में पारा 45°C पार:बांदा सबसे गर्म, यूपी में 3 दिन रेड अलर्ट; बिहार के पटना-गयाजी में 5वीं तक स्कूल बंद
राज्यों के 24 शहरों में पारा 45°C पार: बांदा सबसे गर्म, यूपी में 3 दिन रेड अलर्ट; बिहार के पटना-गयाजी में 5वीं तक स्कूल बंद नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ 44 मिनट पहले देश का आधा से ज्यादा हिस्सा गर्मी से तप रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित 10 राज्यों
राज्यों के 24 शहरों में पारा 45°C पार: बांदा सबसे गर्म, यूपी में 3 दिन रेड अलर्ट; बिहार के पटना-गयाजी में 5वीं तक स्कूल बंद नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ 44 मिनट पहले देश का आधा से ज्यादा हिस्सा गर्मी से तप रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित 10 राज्यों के 24 शहरों में गुरुवार को पारा 45°C के पार दर्ज हुआ। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ फिर सबसे गर्म शहर रहा। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में 47°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने यूपी में अगले तीन दिनों के लिए गंभीर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। कई जगह गर्म रातों का भी अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पतालों और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
इधर बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य के कुछ जिलों में गुरुवार को बारिश भी हुई। दरभंगा में आंधी-बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फॉल्स सीलिंग गिर गई। मधेपुरा और सहरसा में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। देशभर के मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत पर गर्मी का असर बताने वाली ये जरूरी खबर… गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से प्यास ज्यादा लगती है। साथ ही नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई जैसे रोजमर्रा के कामों में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में सही तरीके से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करना जरूरी हो जाता है।
थोड़ी सी लापरवाही से नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई जैसे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। देशभर में मौसम की तस्वीरें… भीषण गर्मी के चलते वाराणसी के गंगा घाट सुनसान रहे। गंगा किनारे नावें खाली खड़ी रहीं। दिल्ली में एक सुरक्षाकर्मी तेज धूप से बचने के लिए अपना चेहरा ढककर ड्यूटी करता नजर आया। दिल्ली की संजय झील में गर्मी और पानी सूखने से मछलियां मर गईं, जिन्हें देखने लोग पहुंचे। अहमदाबाद में गर्मी से बचने के लिए महिलाएं स्कूटर चलाते वक्त चेहरा ढककर निकलती दिखीं। प्रयागराज में झुलसाने वाली गर्मी के बीच मजदूर तसले से सिर ढकते नजर आए। अगले दो दिन के मौसम का हाल 23 मई राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी।
छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। 24 मई बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।.