Lucknow, India

एयरफोर्स विमान क्रैश-शहीद दानिश को सुपुर्द-ए-खाक किया गया:मां बोली- एक बार बेटे को देखने दो; शहीद शुभम के परिजन बोले- मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

Published 14 June 2026 · politics

असम के जोरहाट रौरिया इंडियन एयरबेस पर हुए वायुसेना के विमान क्रैश में भोजपुर के दानिश आलम और जहानाबाद के शुभम कुमार शहीद हो गए।

असम के जोरहाट रौरिया इंडियन एयरबेस पर हुए वायुसेना के विमान क्रैश में भोजपुर के दानिश आलम और जहानाबाद के शुभम कुमार शहीद हो गए। शहीद दानिश अग्निवीर थे। रविवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सुपुर्द-ए-खाक से पहले भावुक पिता ने अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी। वहीं पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद शहीद की मां ने कहा- एकबार मुझे मेरे बेटे को देखने दो। इस दौरान गांव के लोग ‘शहीद दानिश अमर रहे’ के नारे लगाते रहे। इधर, एयरफोर्स विमान क्रैश में शहीद जहानाबाद के शुभम का भी पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जा रहा है।

उनका भी आज ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे लेकर गांव में विशेष तैयारी की गई है। शुभम के अंतिम संस्कार में शामिल होने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी पहुंचे हैं। शहीद की मां का कहना है कि शुभम की अगले साल शादी होने वाली थी। वहीं नाना ने कहा- ‘मेरे नाती की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है।’ शहीद दानिश के सुपुर्द-ए-खाक की कुछ तस्वीरें शहीद शुभम की मां बोली- पता होता तो वापस ड्यूटी पर जाने नहीं देती शहीद शुभम कुमार की मां पूनम देवी ने बताया, "शनिवार सुबह करीब 6 बजे बेटे का फोन आया था।

उसने वीडियो कॉल पर कहा था, 'मम्मी, हम मिशन पर जा रहे हैं। आप ठीक से रहिएगा और अपना ध्यान रखिएगा।' 29 मई को वह घर से ड्यूटी पर गया था। हमें नहीं पता था कि मेरा बेटा आखिरी बार घर से जा रहा है और फिर कभी लौटकर नहीं आएगा। अगर यह पता होता तो मैं उसे जाने नहीं देती।" शहीद शुभम की मां कहती हैं कि उसकी शादी पहले दिसंबर में तय थी, लेकिन दादी के निधन के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।

हम लोगों ने सोचा था कि होली के बाद उसकी शादी करवा देंगे, लेकिन उससे पहले ही मेरा बेटा हमें छोड़कर चला गया। ग्राफिक के जरिए जानिए कैसे एयरफोर्स का विमान क्रैश

Read full story on TheBriefWire

Loading…