Lucknow, India

Odisha: ओडिशा के बेरहामपुर मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल; दो और गिरफ्तार

Published 21 May 2026 · india

बुधवार की रात पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुफतेस साहू उर्फ मुकेश नाम के एक आरोपी का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में 29 साल के मुकेश को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए तुरंत सरकारी

बुधवार की रात पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुफतेस साहू उर्फ मुकेश नाम के एक आरोपी का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में 29 साल के मुकेश को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मुकेश के छोटे भाई 23 साल के आशीष साहू ने टाउन पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक और आरोपी दिनेश पांडा को भी गुरुवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नीति शेखर ने बताया कि पुलिस बुधवार रात मुकेश को लेकर तमना घाट के जंगली इलाके में गई थी।

पुलिस वहां छिपे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुकेश ने एक सहायक उप-निरीक्षक की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। उसने पुलिस पर फायरिंग की और वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस जवाबी कार्रवाई में मुकेश के दोनों पैरों और एक हाथ में गोली लग गई।यह पूरी घटना 18 मई की रात को बेरहामपुर के गिरी रोड पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक पुरानी दुश्मनी के चलते पांच लोगों ने एक युवक और उसकी महिला मित्र पर जानलेवा हमला कर दिया था।

इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता था कि बीच सड़क पर बदमाशों द्वारा कपल को लाठियों से बेरहमी से पीटा जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में अब तक कुल चार लोगों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को दिनेश पांडा और आशीष साहू की गिरफ्तारी हुई। इससे पहले पुलिस ने राज मल्होत्रा और लिंगराज सामल नाम के दो आरोपियों को पकड़ा था।

पुलिस ने यह भी साफ किया है कि अस्पताल में भर्ती मुकेश को अभी औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर उसकी गिरफ्तारी दिखाई जाएगी। पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर यह पूरी कार्रवाई की जा रही है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…