Lucknow, India

आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार

Published 22 May 2026 · india

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से बेहाल है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार को पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा। चिंता की बात यह है कि अत्यधिक तापमान और आग उगलती लू के कारण लोगों की

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से बेहाल है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार को पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा। चिंता की बात यह है कि अत्यधिक तापमान और आग उगलती लू के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है। दिल्ली में हीट स्ट्रोक के दो मामले राजधानी दिल्ली में हीट स्ट्रोक के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है, दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोलॉजी वार्ड में 32, केजीएमयू में 28 और एसजीपीजीआई में 20 ब्रेन स्ट्रोक के रोगी भर्ती हैं। मैदानी क्षेत्रों में खासी गर्मी पड़ रही है विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिलने पर हीट स्ट्रोक जानलेवा साबित हो सकता है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों के अभाव में इस साल मैदानी क्षेत्रों में खासी गर्मी पड़ रही है। तापमान तो सामान्य से अधिक चल ही रहा है, लू वाली स्थिति भी बनी हुई है। आइएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई महीने की लगभग 14 सालों में गुरुवार की रात सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई, जिसमें न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी उत्तर प्रदेश में करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। खासकर, बांदा, झांसी, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है। खबरें और भी प्रयागराज में 46.6, वाराणसी में 45.6, हमीरपुर 45.2, सुल्तानपुर 45.2, उरई 45 और आगरा 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। पंजाब झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी पंजाब में फरीदकोट का तापमान 45.9, बिहार में डेहरी रोहतास का 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो झारखंड में पलामू, गढ़वा और चतरा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। बिहार में अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना के डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी-निजी स्कूलों में पांचवी तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं, छह से आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10.30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।

धूप में न निकलें, प्यास न लगने पर भी नमक का घोल पीएं दिल्ली में आरएमएल अस्पताल मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर और हीट स्ट्रोक नोडल आफिसर प्रो. डॉ. अजय चौहान ने लोगों को सलाह दी कि वे हाइड्रेटेड रहें, नमक वाले तरल पदार्थ लें, सीधे धूप में जाने से बचें और बाहर शारीरिक काम करते समय छायादार जगहों पर चले जाएं। दोपहर के सबसे गर्म समय में बाहर निकलने से बचना चाहिए, प्यास न लगने पर भी बार-बार नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी पीना चाहिए, हल्के सूती कपड़े पहनने चाहिए, और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ताजे फल और तरल पदार्थ लेने चाहिए।

Read full story on TheBriefWire

Loading…