'सही समय आने पर बोलूंगी', ममता के साथ बगावत के सवाल पर सायोनी का जवाब
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच जादवपुर से लोकसभा सांसद सायोनी घोष रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं. पार्टी के असंतुष्ट सांसदों के
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच जादवपुर से लोकसभा सांसद सायोनी घोष रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं. पार्टी के असंतुष्ट सांसदों के गुट में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्होंने फिलहाल किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सायोनी घोष ने कहा, 'अभी मैं कुछ नहीं कहूंगी, सही समय आने पर अपनी बात रखूंगी.'