नहीं सुधरा मूड... FPI ने ₹62000Cr निकाले, कब होगी वापसी?
शेयर बाजार में भले ही बीते सप्ताह तूफानी तेजी का माहौल देखने को मिला, लेकिन इसके बाद भी विदेशी निवेशकों का मूड है कि सुधरने
शेयर बाजार में भले ही बीते सप्ताह तूफानी तेजी का माहौल देखने को मिला, लेकिन इसके बाद भी विदेशी निवेशकों का मूड है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है. एफपीआई (FPI) की बिकवाली का सिलसिला लगातार जारी है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जून महीने के पहले पखवाड़े में ही अब तक इन निवेशकों ने भारतीय बाजार से 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली है.
