Lucknow, India

Hyderabad: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हैदराबाद में CJP का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी शामिल हुए

Published 13 June 2026 · local

इस विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए साफ किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक सत्ता

इस विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए साफ किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक सत्ता को पाने या किसी पार्टी को चुनौती देने के लिए नहीं है। इसका असली मकसद जनता को जागरूक करना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। वांगचुक ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा मंत्री बनने या नई पार्टी बनाने के लिए नहीं है।

यह देश में युवाओं के साथ हो रही गलतियों को सुधारने की एक कोशिश है। उन्होंने इसे एक जागृति या बदलाव की शुरुआत बताया।सोनम वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से इन सिस्टम की खामियों की जिम्मेदारी लेने को कहा। उन्होंने एक ऐसे लोकतंत्र की मांग की जहां भारत डर और नफरत से पूरी तरह मुक्त हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमें एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए जिसमें हर किसी को बिना किसी सवाल के आजादी मिले।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई सिर्फ परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। इसका मकसद सिस्टम की नींव को मजबूत करना है, जिसके लिए आगे का पूरा रास्ता तैयार किया जाएगा।वांगचुक के अनुसार, आज सबसे बड़ी समस्या परीक्षाओं की है। पेपर लीक हो रहे हैं और परीक्षाएं रद्द हो रही हैं, जिससे सब कुछ गलत हो रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पार्टी को रविवार दोपहर तक ही धरना देने की अनुमति मिली थी।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी नाराजगी जाहिर करने पहुंचे थे।

Read full story on TheBriefWire

Loading…