उत्तराखंड में मदरसों पर सख्ती की तैयारी में धामी सरकार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने साफ कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य मदरसों
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने साफ कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। इसी कड़ी में सरकार ने सख्त रुख अपनाने के संकेत भी दिए हैं। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सरकार का रुख और सख्त होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सख्ती के निर्देश दिए हैं।
पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि सरकार की कोशिश बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा है कि जो मदरसे सरकारी सिलेबस नहीं पढ़ाएंगे उन्हें 1 जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। सीएम धामी का कहना है कि शिक्षा केनाम पर किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मदरसों को तय मानकों का पालन करना होगा। सरकार के इस फैसले को लेकर अब राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
About Channel ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें Zee News is India's most trusted Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
You can also visit our website at Download our mobile app अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल Watch Live TV Like us on Get latest updates on Telegram