पश्चिम बंगाल: बच्चा चोर के शक में प्रवासी मजदूर की पिटाई, हुई मौत
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक दूसरे राज्य के प्रवासी मजदूर को चोर होने के शक में भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक दूसरे राज्य के प्रवासी मजदूर को चोर होने के शक में भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. जिससे कुलताली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले संकीजहान इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं.
