पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामे के बाद रेलवे का फैसला, बढ़ाई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की संख्या
पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षा के बाद बढ़ी भीड़ और देर रात हुए हंगामे को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल ने विशेष कदम उठाया है. केंद्रीय चयन
पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षा के बाद बढ़ी भीड़ और देर रात हुए हंगामे को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल ने विशेष कदम उठाया है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 14 जून 2026 को विभिन्न स्टेशनों से पाटलिपुत्र के लिए अतिरिक्त परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
