Lucknow, India

हिंदू युवक के कत्ल पर उबल पड़ा देहरादून का विकास नगर... गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, इंटरनेट भी बंद

Published 14 June 2026 · general

उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में युवक की मौत के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है

उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में युवक की मौत के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है.

यहां आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पत्थराव कर दिया. आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया गया.

वहीं प्रशासन ने मामले को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया है. अब इस मामले को लेकर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

वहीं इस घटना के बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है.

Read full story on TheBriefWire

Loading…