Lucknow, India

Yoga Day: यूट्यूब पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में जुटे योग साधक, 130 से अधिक देशों के लोग जुड़े

Published 14 June 2026 · world

सुबह 6:15 बजे से शुरू हुए इस ऑनलाइन योग सत्र में दुनिया भर के योग साधक और वेलनेस से जुड़े लोग एक डिजिटल मंच पर

सुबह 6:15 बजे से शुरू हुए इस ऑनलाइन योग सत्र में दुनिया भर के योग साधक और वेलनेस से जुड़े लोग एक डिजिटल मंच पर एकत्र हुए हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार 130 से अधिक देशों से प्रतिभागियों के जुड़ने की संभावना है, जिससे यह अब तक के सबसे बड़े वैश्विक डिजिटल योग आयोजनों में शामिल हो सकता है।

आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के आवास पर भी ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।केंद्रीय मंत्री प्रतापराव ने कहा की यह पहल योग की वैश्विक स्वीकार्यता और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण में उसकी भूमिका को रेखांकित करती है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि ऐसी जीवनशैली है जो भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषाई सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने की क्षमता रखती है।नई दिल्ली।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के बीच भारत ने ऑनलाइन योग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। देश ने अपने ही पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक बार फिर वैश्विक स्तर पर योग की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण दिया है। 14 जून को आयोजित वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम को 4.30 लाख से अधिक लोगों ने देखा और उसमें भागीदारी की।

यह संख्या वर्ष 2024 में बने रिकॉर्ड की तुलना में लगभग दोगुनी रही।

Read full story on TheBriefWire

Loading…