टावर से लटका मिला युवक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव कुएं में मिले
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने झकझोर कर रख दिया
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है. खेत में बिजली के टावर से एक व्यक्ति का शव लटका मिला, जबकि पास के कुएं से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए, पुलिस शुरुआती जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है.
