पत्थरबाजी, आंसू गैस के गोले... पाटलिपुत्र बवाल में अब तक क्या-क्या हुआ
बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने
बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन के आगे धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. इस दौरान हुए बवाल में रेलवे आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी घायल हो गए.
