Lucknow, India

बागी सांसद काकोली घोष के बेटे ने ममता समेत इन नेताओं को भेजा नोटिस: सार्वजनिक माफी की मांग, जानें पूरा ममला

Published 14 June 2026 · politics

Baidyanath Ghosh Dastidar, son of rebel TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar, has sent a legal notice to former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and

Baidyanath Ghosh Dastidar, son of rebel TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar, has sent a legal notice to former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and several Trinamool Congress leaders including Mahua Moitra, Kalyan Banerjee, Sougata Roy, and Sonali Guha. In the notice,… pic.twitter.com/HCYU0lQ0ZT— ANI (@ANI) June 14, 2026 नोटिस में डॉ बैद्यनाथ ने उन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने बारासत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उल्टा आई-पैक और टीएमसीपी के प्रतिनिधियों ने ही उनसे कई बार संपर्क किया था और चुनाव लड़ने का दबाव बनाया था। उन्होंने सोहम पाल, चंद्र भूषण राव और श्रीतमा बोस जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि इन लोगों ने उन्हें चुनाव के लिए तैयार करने की कोशिश की थी।डॉ बैद्यनाथ ने सोनाली गुहा के उन दावों को भी झूठा और अपमानजनक बताया है, जिनमें उनके शराब पीने की बात कही गई थी।

इसके अलावा, उन्होंने कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इन गलत बयानों से उनकी सामाजिक और पेशेवर छवि को बहुत नुकसान पहुंचा है। डॉ बैद्यनाथ एक प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक हैं और उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन के बड़े संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। नोटिस में यह भी बताया गया है कि जिस समय उन पर टिकट मांगने के आरोप लगे, उस समय वह अमेरिका के बोस्टन में अपनी पेशेवर जिम्मेदारियां निभा रहे थे।उन्होंने इन सभी नेताओं से 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपनी बात वापस लेने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में माफी नहीं मांगी गई और स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो वह दीवानी और आपराधिक कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। डॉ बैद्यनाथ ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक विवाद या चर्चा का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

Read full story on TheBriefWire

Loading…