लंदन में भारतीय मूल के युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
लंदन में भारतीय मूल के 26 वर्षीय युवक गुरभेज सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. साउथॉल इलाके में हुए इस हमले के बाद
लंदन में भारतीय मूल के 26 वर्षीय युवक गुरभेज सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. साउथॉल इलाके में हुए इस हमले के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें से छह को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है.
