जिस प्रेमी की लाश से शादी की थी, अब उसका घर भी छोड़ना पड़ा... आंचल ने लगाए उत्पीड़न के आरोप
प्यार की वह कहानी, जिसने पिछले साल पूरे देश को झकझोर दिया था, अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र के नांदेड की
प्यार की वह कहानी, जिसने पिछले साल पूरे देश को झकझोर दिया था, अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र के नांदेड की आंचल ममीदवार, जिसने अपने प्रेमी सक्षम टाटे की हत्या के बाद उसकी लाश से शादी कर ली थी, अब उसके घर से भी निकल गई है. आंचल का आरोप है कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. जब उसने इसकी शिकायत की, तो किसी ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया.
