स्कूटी ने मारी टक्कर, फिर गाड़ी ने कुचला... दिल्ली पुलिस के जवान की मौत
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अनिल (39) की सड़क हादसे में मौत हो गई
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अनिल (39) की सड़क हादसे में मौत हो गई. हनुमान मंदिर की ओर से आ रही तीन सवारों वाली एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए. इसके बाद एक मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) ने उन्हें कुचल दिया.
