UP: रात की गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला, सिपाही का सिर फटा
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मुरादपुर में रात्रि गश्त के दौरान शराब लेकर जा रहे युवकों को रोकना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. आरोप
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मुरादपुर में रात्रि गश्त के दौरान शराब लेकर जा रहे युवकों को रोकना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. आरोप है कि युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों सिपाहियों की पिटाई कर दी. इस हमले में सिपाही दौलतराम का सिर फट गया, जबकि अमित भी घायल हुए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
