ममता-महुआ समेत TMC के 5 नेताओं को लीगल नोटिस
बारासात से सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने अपने खिलाफ की गई राजनीतिक बयानबाजी पर बेहद कड़ा रुख अपनाया
बारासात से सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने अपने खिलाफ की गई राजनीतिक बयानबाजी पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अपने और अपने परिवार पर लगे तमाम आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया है.
