अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन:फाउंडर बोले- हमें चुनाव से कोई मतलब नहीं; केंद्रीय मंत्री ने कहा- जो इनके साथ वह देश के खिलाफ
अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज (13 जून को) दो घंटे प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दोपहर को गोल्डन टेंपल पहुंचे। इसके
अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज (13 जून को) दो घंटे प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दोपहर को गोल्डन टेंपल पहुंचे। इसके बाद वह कार से गोल्डन गेट आए, जहां प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटी। अभिजीत ने कहा कि यहां पुणे और दिल्ली से भी बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल टाइम पर यहां आया था, लेकिन मैं ट्रैफिक में फंस गया।
यहां हमारे लिए कोई सिक्योरिटी नहीं है। न ही पुलिस ने हमें कोई स्पेशल एस्कॉर्ट दिया। साथ ही चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमें इलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं। गोल्डन गेट पर मंच से युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो…कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन की अनुमति दीपके ने खुद ऑनलाइन माध्यम से DCP लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय से शाम 4 से 7 बजे तक ली थी।
हालांकि, करीब साढ़े 5 बजे ही प्रोटेस्ट खत्म हो गया और अभिजीत रवाना हो गए। उससे पहले CJP को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि जो भी इस पार्टी को समर्थन देगा या इसकी फंडिंग करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा। अभिजीत ने गोल्डन टेंपल में अरदास की, 2 PHOTOS..
प्रदर्शन में आए अभिजीत क्या बोले… 3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….