Lucknow, India

News Updates: तेलंगाना में देर रात भूकंप से कांपी धरती, लोगों ने दहशत में घरों से बाहर गुजारी रात

Published 13 June 2026 · science

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का झटका देर रात दो बजकर 26 मिनट के करीब महसूस किया गया। एनसीएस ने बताया कि भूकंप के झटके जिले के कुछ इलाकों में महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। राहुल गांधी 17 से कोटा से करेंगे परीक्षा घोटालों पर देशव्यापी छात्र सम्मेलनों का शंखनाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जून से राजस्थान के कोटा शहर से परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़े देशव्यापी छात्र सम्मेलन अभियान की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का मुख्य उद्देश्य नीट- यूजी पेपर लीक, सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों की आवाज उठाना और सरकार की जवाबदेही तय करना है। कोटा में अभियान के शंखनाद के बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में भी छात्र सम्मेलन होंगे। इसमें छात्र, नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार, युवा संगठन शिक्षक और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग एक साथ आएंगे।

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि इस देशव्यापी अभियान के तहत, पार्टी देश भर में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, पीसीसी, डीसीसी और स्थानीय इकाइयों के जरिये बड़े पैमाने पर संपर्क कर छात्रों को एकजुट करने के राहुल गांधी के आह्वान को दोहराएगी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…