Lucknow, India

'ट्रंप कर रहे दादागिरी': असदुद्दीन ओवैसी ने US राष्ट्रपति को बताया विश्व शांति के लिए खतरा, PM मोदी को भी घेरा

Published 13 June 2026 · world

असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी कार्रवाई को पूरी तरह से अवैध करार देते हुए सवाल उठाया कि अमेरिका को किसी भी जहाज पर हमला करने का

असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी कार्रवाई को पूरी तरह से अवैध करार देते हुए सवाल उठाया कि अमेरिका को किसी भी जहाज पर हमला करने का अधिकार किसने दिया है। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप विश्व शांति के लिए खतरा हैं। आप किसी भी जहाज पर हमला नहीं कर सकते। यह क्या है? आप जहाजों पर हमला क्यों कर रहे हैं? किसी भी जहाज पर हमला करने का अधिकार आपको किसने दिया है? वह चाहे किसी भी झंडे का हो, आप उस पर हमला कैसे कर सकते हैं?"एआईएमआईएम सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि इस घटना में तीन भारतीयों की जान चली गई है और उनके परिवार अब पीड़ित हैं।

ओवैसी ने कहा कि भले ही वह ईरानी सैन्य जहाज होता, तब भी अमेरिका को उस पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने इसे शुद्ध दादागिरी करार दिया।असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात पर नाराजगी जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों की हत्या की निंदा में एक शब्द भी नहीं कहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी को बुलाकर केवल असंतोष व्यक्त करने का क्या मतलब है। हालांकि, एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने ओमान सरकार का आभार जताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में उनके जहाज पर हमला होने के बाद भारतीय नाविकों की मदद की।इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि ईरान के साथ एक नया और ऐतिहासिक समझौता होने जा रहा है। इस डील पर कल ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। ट्रंप का दावा है कि इस नए समझौते के तुरंत बाद रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ईरान के साथ अमेरिका के संबंध पिछली सरकारों की तुलना में बहुत अलग और काफी बेहतर हो चुके हैं।ट्रंप ने अपने बयान में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए साल 2015 के परमाणु समझौते (जेसीपीओए) पर निशाना साधा है।

उन्होंने दावा किया कि ओबामा की वह डील ईरान के लिए परमाणु हथियार हासिल करने का एक बेहद आसान, खूबसूरत और सुगम रास्ता थी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…