Hormuz US attack Indian sailors: होर्मुज में भारतीयों की मौत, US Attack पर भारत का कड़ा विरोध
ओमान तट पर तेल टैंकर पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत ने भारत-अमेरिका रिश्तों के सामने नया संकट खड़ा कर दिया
ओमान तट पर तेल टैंकर पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत ने भारत-अमेरिका रिश्तों के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है। मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका टकराव गहराने के बीच भारतीय नागरिकों की मौत ने कूटनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात कर अमेरिकी नौसेना के हमलों पर कड़ा एतराज जताया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “कमर्शियल शिपिंग के खिलाफ इस तरह की जानलेवा कार्रवाई उचित नहीं है।” इससे पहले भारत ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारी को तलब कर विरोध दर्ज कराया था।
वहीं अमेरिका का दावा है कि हमले के पीछे ईरान का हाथ है। देश में भी सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि “तीन भारतीयों की मौत पर प्रधानमंत्री चुप हैं।” ओवैसी और अखिलेश यादव ने भी सरकार को घेरा। ईरान ने इन हमलों को “हथियारबंद लूट और सरकारी समुद्री डकैती” बताया और भारतीय परिवारों के प्रति संवेदना जताई। ईरान ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को उसके गैर-कानूनी व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।” मारे गए भारतीय नाविकों में शिवानंद चौरसिया भी शामिल हैं, जिनके परिवार पर अब कर्ज और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हफ्ते के पहले चार दिनों में ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय क्रू वाले तीन जहाजों पर अमेरिकी हमले हो चुके हैं। अमेरिका का कहना है कि जहाज ईरानी तेल ले जा रहे थे और निर्देश न मानने पर मिसाइलें दागी गईं। About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation Black & White with
Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI