16 रन बनाकर भी इतिहास रच गए रोहित, 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार (13 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस मुकाबले के
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार (13 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस मुकाबले के दौरान रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अपने 16000 रन पूरे कर लिए. वह इस खास मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बन गए. साथ ही रोहित भारत की ओर से बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं.