रात के अंधेरे में चल रहा था रोमांस, लोगों ने पकड़ा तो करवा दी शादी
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित केहूनिया गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित केहूनिया गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाकर युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवती ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से प्रेम संबंध में हैं.
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
