सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार पूरे परिवार को रौंद दिया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार पूरे परिवार को रौंद दिया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है. वहीं, घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.
