क्या करने भारत में दाखिल हुआ था पाकिस्तानी नागरिक?
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन सिमरी’ के तहत एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन सिमरी’ के तहत एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है.
खुफिया सूचना के आधार पर सिमरी गांव के निकट उसे हिरासत में लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. वहीं अमरनाथ यात्रा से पहले पूरे
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
