Lucknow, India

NEET Paper Leak: कांग्रेस का देशव्यापी छात्र सम्मेलन अभियान, राजस्थान..इलाहाबाद..पटना में होंगे कार्यक्रम

Published 13 June 2026 · education

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ये कार्यक्रम राजस्थान के बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ये कार्यक्रम राजस्थान के बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में भी आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस इस अभियान के तहत लोगों को इकट्ठा करेगी। इस अभियान में छात्र, परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग शामिल होंगे।

यह अभियान उन लाखों युवा भारतीयों की मुश्किलों को उजागर करेगा जिनका भविष्य पेपर लीक, परीक्षा की बढ़ती लागत और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती और शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में सरकार की विफलता के कारण बार-बार खतरे में पड़ रहा है।केसी वेणुगोपाल ने बताया, राहुल गांधी छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित करेंगे।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पार्टी एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, पीसीसी, डीसीसी और देशभर की स्थानीय इकाइयों के जरिए व्यापक जनसंपर्क कर छात्रों को संगठित किया जाएगा।

साथ ही कैंपस में जनसंपर्क, कोचिंग सेंटरों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और युवा केंद्रों में संवाद, सोशल मीडिया अभियान, लाइव स्क्रीनिंग और छात्रों से सीधा संवाद किया जाएगा।

Read full story on TheBriefWire

Loading…