रिटायरमेंट की उम्र में इंटर्नशिप! 64 साल के शख्स की कहानी ने जीता लोगों का दिल
मुंबई के एक स्टार्टअप फाउंडर ने 64 वर्षीय व्यक्ति को इंटर्न के रूप में अपनी टीम में शामिल करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच
मुंबई के एक स्टार्टअप फाउंडर ने 64 वर्षीय व्यक्ति को इंटर्न के रूप में अपनी टीम में शामिल करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. आमतौर पर इंटर्नशिप को युवा छात्रों और नए कर्मचारियों से जोड़ा जाता है, लेकिन इस अनोखी पहल ने यह दिखाया है कि सीखने और काम करने की कोई उम्र नहीं होती.
इस कहानी की शुरुआत तब हुई जब स्टार्टअप के संस्थापक जोशुआ सैलिन्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में 64 वर्षीय
इंटर्न ऑफिस में युवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. टीम के सदस्य उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं और
उनके अनुभव से सीखने की कोशिश कर रहे हैं.
