Lucknow, India

प्लेन के टॉयलेट स्पीकर से 4 करोड़ का सोना जब्त:दो थैलियों में 24 सोने के बिस्कुट मिले, दुबई से अहमदाबाद पहुंची थी फ्लाइट

Published 12 June 2026 · general

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट से बरामद किया। इंडिगो का यह प्लेन गुरुवार को दुबई से अहमदाबाद पहुंचा था। गोल्ड कौन लेकर आया था, इसकी जांच की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने प्लेन की जांच की।

जांच के दौरान टॉयलेट में लगे स्पीकर बॉक्स के अंदर दो थैलियां मिलीं। इन थैलियों में 24 सोने के बिस्किट्स रखे हुए थे। इन 999 कैरेट के बिस्कुटों की मार्केट वैल्यू 4 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच में था गोल्ड एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को प्लेन से गोल्ड स्मगलिंग की खुफिया जानकारी मिली थी।

गुरुवार को जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1478 अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसकी जांच शुरु की गई। टॉयलेट से पहले भी गोल्ड स्मगलिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए एक टीम ने टॉयलेट की बारीकी से जांच की। टॉयलेट का स्पीकर बॉक्स निकाला गया तो उसका वजन काफी ज्यादा महसूस हुआ। जब बॉक्स खोला गया तो उसके अंदर ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच निकले।

पाउच में 999.0 शुद्धता (24 कैरेट) के 24 विदेशी मूल के सोने के बिस्कुट पाए गए। इनका कुल वजन 2,799.3 ग्राम था।

Read full story on TheBriefWire

Loading…