Lucknow, India

थोक खरीदारों के खुदरा पंपों पर जाने से बढ़ी डीजल की मांग, सरकार ने कहा- ईंधन की कोई कमी नहीं

Published 21 May 2026 · politics

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और एलपीजी की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। साथ ही कहा कि थोक डीजल उपभोक्ताओं के खुदरा पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ते रुख के कारण देश में कुछ स्थानों पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और एलपीजी की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। साथ ही कहा कि थोक डीजल उपभोक्ताओं के खुदरा पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ते रुख के कारण देश में कुछ स्थानों पर ईंधन की मांग में बढ़ोतरी जरूर हुई है। थोक व खुदरा कीमतों में 40-42 रुपये प्रति लीटर का अंतर होने के कारण यह हालात पैदा हुए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर मांग में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

केंद्र सरकार ने देश में ईंधन की कमी से इनकार किया इसके पीछे पहली वजह है कि फसल कटाई का मौसम होने से डीजल की मांग बढ़ना और दूसरे, थोक उपभोक्ता के खुदरा पंपों से डीजल लेना। इस कारण कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों में ईंधन की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप कारों और दोपहिया वाहनों को ईंधन प्रदान करते हैं। पेट्रोल पंपों पर ईंधन लागत से नीचे बेचा जा रहा है जबकि थोक आपूर्ति सामान्यत: बाजार मूल्य पर होती है।

थोक खरीदार जैसे राज्य सड़क परिवहन की बसें और टेलीकाम टावर जो पावर जेनसेट्स में डीजल का उपयोग करते हैं, को ईंधन थोक आपूर्ति प्वाइंटों से खरीदना चाहिए। खबरें और भी शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे घबराहट में खरीदारी न करें। भारत के पास कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति है और रिफाइनरियां घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। रिफाइनरियां प्रतिदिन 46,000-47,000 टन एलपीजी का उत्पादन कर रही हैं।

पश्चिम एशिया में सभी भारतीय समुद्री नाविक सुरक्षित एएनआई के अनुसार बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव मुकेश मंगल ने कहा है कि पश्चिम एशिया में फंसे सभी भारतीय समुद्री नाविक सुरक्षित हैं। क्षेत्र में चल रहे तनाव के बीच सरकार ने 3300 से अधिक भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…