Lucknow, India

TOP News: ईरान ने समझौते में US के सामने रखीं कई शर्तें, IMA से आज पासआउट होंगी नौ महिला अफसर; पढ़ें सुर्खियां

Published 13 June 2026 · world

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में... आज शनिवार, 13 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां ईरान-अमेरिका समझौते को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिए हैं कि प्रस्तावित समझौते में परमाणु कार्यक्रम के अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति, प्रतिबंधों में राहत और फ्रीज हुए ईरानी फंड की रिहाई जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। वहीं देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है।

दूसरी ओर, भारतीय सैन्य इतिहास में आज नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जब पहली बार आईएमए से नौ महिला कैडेट सैन्य अधिकारी के रूप में पासआउट होंगी। उधर, पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बातचीत कर हालिया हमले पर भारत की चिंता और नाराजगी भी जताई है। 2 of 11 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI ईरान ने समझौते में रखीं क्या शर्तें? पश्चिम एशिया संघर्ष का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें कामयाब होती नजर आ रही हैं। अमेरिका और ईरान की ओर से शांति समझौते को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया जाएगा। ईरान की सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार अब्बास अराघची ने कहा कि यह समझौता दो चरणों में होगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई और इसे दूसरे चरण के लिए टाल दिया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर... 3 of 11 देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी के आसार - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से तटीय कर्नाटक तक गरज और चमक के साथ बारिश हुई है। साथ ही, अलग-अलग क्षेत्रों में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान ने भी कहर बरपाया है। बिहार में बिजली गिरने से 10 लोगों की जान चली गई है, पंजाब में भी वर्षा जनित घटनाओं में 3 लोगों की जान चली गई है। मौसम में यह बदलाव कम से कम 18 जून तक जारी रहने की प्रबल संभावना है।

पढ़ें पूरी खबर... 4 of 11 IMA - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स देश को पहली बार आईएमए से मिलेंगी नौ महिला सैन्य अफसर भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड शनिवार को ऐतिहासिक होगी, जब नौ महिला सैन्य अफसर यहां से पहली बार पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगी। कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पासआउट होंगे। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दून पहुंच गईं। वह परेड की मुख्य अतिथि होंगी। शनिवार को सुबह आईएमए के ऐतिहासिक परेड मैदान में जेंटलमैन कैडेट्स कदमताल करते हुए सेना के अनुशासन, राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए अंतिम पग पार करेंगे। पासिंग आउट सेरेमनी में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट हिस्सा लेंगे। इनमें नौ महिला कैडेट सहित कुल 481 कैडेट भारतीय हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5 of 11 खाड़ी में अमेरिकी कार्रवाई पर भारत सख्त। - फोटो: Amar Ujala Graphics

Read full story on TheBriefWire

Loading…