'क्या प्रसूता नाचती हुई आईं?' महिलाओं की किडनी फेल, सवाल पर बिफरे मंत्री
राजस्थान के बीकानेर स्थित KPBM अस्पताल में प्रसव के बाद 5 ग्रामीण महिलाओं की अचानक किडनी फेल होने का एक बेहद हैरान करने वाला मामला
राजस्थान के बीकानेर स्थित KPBM अस्पताल में प्रसव के बाद 5 ग्रामीण महिलाओं की अचानक किडनी फेल होने का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, तो राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पत्रकारों के सवालों का सामना करते हुए अपनी भाषा का संयम खो बैठे. प्रसूताओं को लेकर की गई एक अमर्यादित टिप्पणी के बाद पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारी हंगामा हो गया.
