Lucknow, India

घंटों ठप रहने के बाद फिर चले फेसबुक-इंस्टाग्राम, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

Published 12 June 2026 · general

एक घंटे तक बंद रहने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर से चलने लगे हैं. इसके बाद अब यूज़र्स को किसी दिक्कत का सामना नहीं

एक घंटे तक बंद रहने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर से चलने लगे हैं. इसके बाद अब यूज़र्स को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया X पर लोगों ने इस सर्वर डाउन का खूब मजाक उड़ाया. यह प्रॉब्लम पूरी दुनिया में देखने को मिली थी.

किसी का इंस्टाग्राम बंद था, तो किसी का फेसबुक नहीं चल पा रहा था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेटा के सभी ऐप्स एक ही बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करते हैं, जिसकी वजह से इस समस्या का असर सभी ऐप्स पर देखने को मिला. मेटा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह ग्लोबल प्रॉब्लम कैसे आई.

कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पता चल सके कि आखिर असली प्रॉब्लम क्या थी. इंस्टाग्राम और फेसबुक शुक्रवार शाम थोड़े समय के लिए ठप पड़ गए थे. ये ग्लोबल आउटेज रहा और दुनिया भर से यूजर्स शिकायत ने इसकी शिकायत की.

इंस्टाग्राम मोबाइल और वेब दोनों ही ठप पड़ गए थे. ऐप पर फीड लोड नहीं हो रही था और वेब पर अकाउंट लॉगइन नहीं हो रहा था.

Read full story on TheBriefWire

Loading…