'यह बच्चा खजाना है'... वैभव पर डेल स्टेन की सनसनीखेज भविष्यवाणी
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्टेन का मानना है कि
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्टेन का मानना है कि सूर्यवंशी में इतनी प्रतिभा है कि वे आगे चलकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही तरीके से मैनेज किया जाए. आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सूर्यवंशी को स्टेन ने ‘बॉय वंडर’ बताते हुए उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजों पर दबाव बनाने की क्षमता की जमकर सराहना की.
