AMU में गूंजा 'हर हर महादेव', यूपी के मंत्री ने लगाए धार्मिक नारे
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. हमेशा अपने बयानों और तेवरों के लिए चर्चा में रहने वाले उत्तर
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. हमेशा अपने बयानों और तेवरों के लिए चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस के भीतर कदम रखते ही एक नया विमर्श खड़ा कर दिया. यूनिवर्सिटी के मुख्य केनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित अपने विभाग के एक कार्यक्रम में मंत्री ने न सिर्फ मंच से धार्मिक नारे लगाए, बल्कि इसे गर्व के साथ अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.
