सहारनपुर में धर्म स्थल को 'फन पॉइंट' बनाने पर भारी बवाल! हिंदू संगठनों ने किया शुद्धिकरण, बोले- गेट पर लगाएंगे गोमूत्र मशीन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में श्री गोगा म्हाड़ी धार्मिक स्थल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी परिसर में
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में श्री गोगा म्हाड़ी धार्मिक स्थल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी परिसर में बने गोरक्ष गंगा सरोवर को फन प्वाइंट बनाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. आरोप है कि धार्मिक स्थल से जुड़े क्षेत्र में मनोरंजन गतिविधियां शुरू होने के बाद वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है. मुसलमानों की एंट्री के बाद अब वहां लगे जाहरवीर गोगा जी महाराज की प्रतिमा का शुद्धिकरण और पूजा पाठ किया गया.
