'अगर मरने वाले नाविक चीन के होते तो...', होर्मुज में भारतीयों की मौत पर एक्सपर्ट्स के चुभते सवाल
होर्मुज स्ट्रेट से सटे ओमान के तट के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत में काफी गुस्सा है. भारत
होर्मुज स्ट्रेट से सटे ओमान के तट के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत में काफी गुस्सा है. भारत ने अमेरिकी एक्शन पर नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में दो बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है और इंडिया की तीखी प्रतिक्रिया से अमेरिका को अवगत कराया है.
इस बीच भू-राजनीतिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने तीखा सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि अगर मरने वाले नाविक चीन के होते तो क्या बीजिंग
की प्रतिक्रिया इसी तरह होती? ब्रह्मा चेलानी ने एक्स पर लिखा है कि निश्चित रूप से चीन इन हमलों को अमेरिका की तरफ से सीधे
और जानलेवा उकसावे के तौर पर देखता और इस घटना को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट में बदल देता.
