'बसपा के पास सिर्फ ढाई सौ लोग बचे', बोले इमरान मसूद
सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर बेहद विस्फोटक और तीखा हमला बोला है. उन्होंने
सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर बेहद विस्फोटक और तीखा हमला बोला है. उन्होंने 12 जून को दिए अपने बयान में सरकार द्वारा डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा तय करने के फैसले की कड़े शब्दों में आलोचना की है. मसूद ने इस नीति को देश को कोटा सिस्टम की तरफ धकेलने वाला कदम बताया, जिससे माल ढुलाई महंगी होने के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कालाबाजारी रोकने और महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई है.
