Lucknow, India

ट्विशा डेथ केस में नया ट्विस्ट: किसने छिपाया था फोन? दोस्तों ने सास और पति पर किये बड़े खुलासे

Published 21 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। अब ट्विशा की एक करीबी दोस्तों प्राची ने उसके पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राची ने बताया कि ट्विशा पर्सनल और प्रोफेशनल कामों के लिए दो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। अब ट्विशा की एक करीबी दोस्तों प्राची ने उसके पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राची ने बताया कि ट्विशा पर्सनल और प्रोफेशनल कामों के लिए दो मोबाइल का इस्तेमाल करती थी, जबकि उसकी मौत के बाद ससुराल वालों ने उनके पर्सनल मोबाइल को परिवार के पास नहीं पहुंचने दिया।

प्राची ने कहा, 'जिस दिन ट्विशा की मौत हुई, काम वाला फोन ससुराल वालों के पास था। जबकि पर्सनल फोन तीन-चार दिन बाद मिला, जिसमें उनकी सारी चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो थीं।' पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद ही फोन सौंपा गया। दोस्तों के सामने जलील करता था समर्थ NDTV के मुताबिक, ट्विशा के तीन अन्य दोस्तों नवरतन, प्रेरणा और पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि समर्थ सिंह अक्सर दोस्तों के सामने ट्विशा का जलील करता था।

नवरतन ने बताया, 'वे और उनका परिवार दोस्तों-रिश्तेदारों के सामने कहते थे कि ‘इसे कुछ नहीं आता, इसने क्या पढ़ाई की है।’ समर्थ ने तो सबके सामने उसे ‘गंवार’ तक कह डाला था।' गर्भपात के बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई। प्राची ने साफ किया कि गर्भपात का फैसला पति-पत्नी की आपसी सहमति से नहीं लिया गया था। सास ने लगाए हैं गंभीर आरोप ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, जो रिटायर्ड जज हैं, ने ट्विशा की पर्सनैलिटी, परवरिश और व्यवहार पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने दावा किया कि ट्विशा ने अपनी मर्जी से गर्भपात करवाया और मानसिक इलाज करा रही थीं। प्राची ने इन बयानों को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि सास के चरित्र पर कीचड़ उछालने के बाद ट्विशा ने जवाब में कहा था कि बच्चा किसी और का था। खबरें और भी

Read full story on TheBriefWire

Loading…