कमरे में कूलर, नाश्ते में तरबूज, बर्थडे पर पार्टी... हाथियों के गांव की कहानी
राजस्थान में जून की दोपहर... पारा 40 डिग्री के पार... सड़कें तप रही हैं, हवा आग उगल रही है और लोग कूलर-एसी की शरण में
राजस्थान में जून की दोपहर... पारा 40 डिग्री के पार... सड़कें तप रही हैं, हवा आग उगल रही है और लोग कूलर-एसी की शरण में छिपे बैठे हैं. लेकिन इसी तपती गर्मी के बीच जयपुर की आमेर पहाड़ियों में बसे भारत के पहले हाथी गांव में हाथियों के लिए विशेष इंतजाम हैं. यहां सुबह की शुरुआत तालाब में मस्ती से होती है, दोपहर तरबूज और नारियल पानी के साथ गुजरती है, कमरों में कूलर चलते हैं और जन्मदिन पर पार्टी भी होती है.
