बिना धूप के भी फटाफट सूखेंगे कपड़े, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक
पिछले कुछ घंटों से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है. गर्मी के तपिश के बाद बारिश
पिछले कुछ घंटों से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है. गर्मी के तपिश के बाद बारिश की फुहारें हर किसी को बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन लगातार बारिश होने से कपड़ों को सुखाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. धूप नहीं निकलने, बादल रहने और लगातार होने वाली बारिश की वजह से कपड़ों में कई दिन तक नमी बनी रहती है. इससे न सिर्फ कपड़ों में फंगस लगने का डर रहता है बल्कि उनमें से एक अजीब सी सीलन भरी बदबू भी आने लगती है.
