लग्जरी अपार्टमेंट्स, आलीशान महल के मालिक मेसी, दुनिया भर में रियल एस्टेट साम्राज्य
दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में शुमार लियोनेल मेसी चाहें तो दुनिया के किसी भी कोने में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, लेकिन मैदान से दूर
दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में शुमार लियोनेल मेसी चाहें तो दुनिया के किसी भी कोने में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, लेकिन मैदान से दूर यह महानतम फुटबॉलर अपनी फुर्सत के पल कहां बिताते हैं, यह देखना बेहद दिलचस्प है.
मेसी अब एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं. साल 2026 के वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरते ही वे छह अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल स्टार बन जाएंगे.
फीफा की दुनिया में इस साख के साथ बेहिसाब मुनाफा भी आता है, अपने करियर के दो दशक एफसी बार्सिलोना को देने के बाद इंटर मियामी के कप्तान बने मेसी ने सिर्फ पिछले साल ही करीब $140 मिलियन (1,160 करोड़ रुपये) कमाए हैं.
फोर्ब्स के अनुसार, मेसी अब $1.1 बिलियन (करीब 9,100 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ आधिकारिक तौर पर 'बिलियनेयर' बन चुके हैं.
