Lucknow, India

गुजरात- पुलिस ने शख्स को सुसाइड से रोका; Video:फ्लैट लॉक था, पुलिसकर्मी सातवीं मंजिल में बालकनी से घुसा, जहर की बोतल छीनी

Published 12 June 2026 · india

गुजरात के सूरत में पुलिस की डायल-112 टीम ने एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचाया। शख्स ने लस्काना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की

गुजरात के सूरत में पुलिस की डायल-112 टीम ने एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचाया। शख्स ने लस्काना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के फ्लैट में खुद को बंद कर लिया था। एक पुलिसकर्मी पड़ोस वाले फ्लैट की बालकनी से अंदर दाखिल हुआ।

अंदर जाते ही उसने शख्स के हाथ से जहर की शीशी छीन ली। उसे फिर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना 8 जून की शाम की हुई। इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। सूरत शहर पुलिस ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।

5 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… कॉन्स्टेबल बोला- शख्स को अंदर उल्टी हो रही थी कॉन्स्टेबल चुडासमा ने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर जाने पर हमने देखा कि उस व्यक्ति ने कोई जहरीली चीज खा ली थी।

मैंने तुरंत उसे काबू में किया और उसके पास से बची हुई जहरीली चीज हटा दी। उसे उल्टी हो रही थी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…