E30 आने से पहले ही घबराए ग्राहक! 43% लोग नहीं खरीदना चाहते नई कार
आप नई कार खरीदने शोरूम पहुंचे हैं. मॉडल पसंद आ गया, फीचर्स भी शानदार हैं और बजट भी फिट बैठ रहा है. लेकिन तभी एक
आप नई कार खरीदने शोरूम पहुंचे हैं. मॉडल पसंद आ गया, फीचर्स भी शानदार हैं और बजट भी फिट बैठ रहा है. लेकिन तभी एक सवाल जेहन में आता है.
जो पेट्रोल आज आपकी नई कार में पडेगा, क्या वही पेट्रोल पांच साल बाद भी होगा? या फिर E20 के बाद E22, E27 या E30 जैसा नया फ्यूल आपकी कार, उसके माइलेज और मेंटेनेंस का पूरा गणित बदल देगा?
यही सवाल अब लाखों ग्राहकों को परेशान कर रहा है. एक ताजा सर्वे बताता है कि फ्यूल में बढ़ते इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बनी अनिश्चितता
इतनी बढ़ गई है कि 43 फीसदी संभावित खरीदार नई गाड़ी खरीदने का फैसला टालने पर विचार कर रहे हैं.
