चावल और सूजी छोड़िए, ट्राई करें सॉफ्ट-सॉफ्ट 'सेवईं इडली'
Instant Vermicelli Idli: इडली खाना एक-दो नहीं बहुत से लोगों को पसंद होता है. लाइट, फ्लफी और सॉफ्ट टेक्सचर वाली इडली ब्रेकफास्ट से लेकर शाम
Instant Vermicelli Idli: इडली खाना एक-दो नहीं बहुत से लोगों को पसंद होता है. लाइट, फ्लफी और सॉफ्ट टेक्सचर वाली इडली ब्रेकफास्ट से लेकर शाम को स्नैक्स के तरीके से खाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन होती है. ऐसे में लोग घरों में खूब इडली बनाते हैं.
अगर आपको भी इडली खाना पसंद है तो आपने आज तक चावल, सूजी और रागी की इडली तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी सेवइयों से बनी इडली का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो ये रेसिपी आपका दिल खुश कर सकती है.
जी हां, आप सेवईं से भी इडली बना सकते हैं. बिना फर्मेंटेशन और ज्यादा झंझट के बनने वाली ये सेवइयों वाली इडली बेहद सॉफ्ट, स्पॉन्जी और टेस्टी होती हैं. इसमें अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है.
खास बात ये है कि ये झटपट तैयार हो जाती है और नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक साबित हो सकती है. सेवइयों वाली इडली के लिए इंग्रेडिएंट्स
