कैसे एक के बाद एक 19 सरकारी विभागों में सेलेक्ट हुई ये 23 साल की पढ़ाकू? जानिए पूरा टाइमटेबल
कठिन संघर्ष और खुद पर अटूट भरोसे की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की रहने वाली 23 वर्षीय
कठिन संघर्ष और खुद पर अटूट भरोसे की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की रहने वाली 23 वर्षीय चारू पांडे देश भर के सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी हैं. अलग-अलग भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली 19 प्रतियोगी परीक्षाओं को एक के बाद एक पास करके चारू ने यह साबित कर दिया है कि अगर तैयारी में अनुशासन हो, समय का सही तालमेल हो और सोच सकारात्मक हो, तो बिना किसी कोचिंग के भी असाधारण सफलता हासिल की जा सकती है.
